July 6, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

ये हैं धरती पर सबसे जादुई स्थान, शायद नहीं जानते होंगे आप !

धरती पर कुछ ऐसे अद्भुत स्थान भी हैं, जिनको देखने के बाद अपनी आंखों पर विश्वास भी नहीं होता। इनकी सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये सब प्राकृतिक हैं।

यहां हम कुछ नेचुरल और जादुई स्थानों के बारे में बात कर रहे हैं जिस पर आपको विश्वास नहीं होगा…

1. वेटोमो केव्स-न्यूजीलैंड

वेटोमो केव्स-न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड में मौजूद वेटोमो केव्स की खूबसूरती देखने लायक है। वेटोमो केव्स के अंदर से नदी बहती है। पर इस केव की असली खूबसूरती इसकी छत है। दरअसल, ऊपर चिपके ग्लो वोर्म्स की वजह से केव्स की छत आसमान में तारों की तरह दिखाई पड़ती है। ग्लो वोर्म्स अपने नीचे सिल्वर रंग के धागे छोड़ती है जो इनके रोशनी की वजह से चमकती है। ग्लो वोर्म्स अपनी चमक से कीड़े-मकोड़ों को सिल्वर धागों में फंसा लेती हैं। अंधेरे केव्स में चमकते ये ग्लो वोर्म्स और सिल्वर थ्रेड्स काफी खूबसूरत दिखते हैं।

2. गलफलॉस-आइसलैंड

गलफलॉस-आइसलैंड

आइसलैंड के पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है गलफलॉस। पहाड़ों से गिरते वाटर फॉल पर जब सही एंगल से सूरज की रोशनी पड़ती है तब फाल्स का पानी सोने की तरह चमकने लगता है। इसके अलावा आए दिन दिखने वाले रेनबो भी इस जगह की खूबसूरती पर चार चांद लगाते हैं।

3. व्हाइट हैवन बीच, ऑस्ट्रेलिया

व्हाइट हैवन बीच, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के व्हीटसंडे आइलैंड में 7 किलोमीटर के दायरे में फैले व्हाइट हैवन बीच की खूबसूरती देखते बनती है। यहां स्मोकिंग करना और कुत्तों को ले जाना बैन है। ऐसा यहां की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए किया गया है।

4. मार्बल केव्स-पेटागुनिया

मार्बल केव्स-पेटागुनिया

चिली और अर्जेंटीना बॉर्डर पर मौजूद जेनरल कैर्रेरा लेक की खूबसूरती बढ़ाती है वहां मौजूद मार्बल केव्स। दरअसल, मार्बल और पानी से होने वाले रिएक्शन की वजह से केव्स के ऊपर ब्लू और ग्रीन रंग के छल्ले बन गए हैं। 6000 साल तक लगातार हुए रिएक्शन के बाद अब इस केव की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है।

5. झांग्ये डांक्सिया लैंडफॉर्म जियोलाजिकल पार्क-चीन

झांग्ये डांक्सिया लैंडफॉर्म जियोलाजिकल पार्क-चीन

कई सालों में जमा हुए मिनरल्स की कई लेयर्स के कारण यहां कई रंग के माउंटेन टॉप देखने के लिए मिलते हैं। 2011 में इस जगह को नेशनल पार्क घोषित किया गया जिसके बाद इसे चीन के सबसे खूबसूरत लैंडफॉर्म्स में गिना जाने लगा।

6. वाधो आइलैंड-मालदीव

वाधो आइलैंड-मालदीव

मालदीव में मौजूद इस छोटे से आइलैंड को ‘द सी ऑफ स्टार्स’ के नाम से जाना जाता है। दरअसल, यहां मौजूद फोस्फोरेसेंट फाइटोप्लैंक्टन की वजह से रात में बीच पर ये चमकदार नजारा दिखना आम बात है।

7. द फेयरी पूल्स ऑफ द आइल ऑफ स्काई – स्कॉटलैंड

द फेयरी पूल्स ऑफ द आइल ऑफ स्काई – स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड में मौजूद ये पूल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां का पानी इतना साफ है कि आप नीचे मौजूद रॉक्स को आराम से देख सकते हैं। इस ठन्डे पूल में आप इन रॉक्स के बीच में स्विमिंग भी कर सकते हैं।

8. हवासु फॉल्स-अमरीका

 हवासु फॉल्स-अमरीका

हवासु फॉल्स से गिरने वाले ग्रीन और ब्लू कलर के पानी की धार इस जगह को सपनों की दुनिया जैसी बनाती है। लाल चट्टानों से गिरता ये वॉटरफॉल अदभुत नजारा बनाता है।

9. बंगाली सी केव-पुर्तगाल

बंगाली सी केव-पुर्तगाल

पुर्तगाली कोस्ट पर प्राकृतिक रूप से बने ये केव्स कला का अदभुत संगम हैं। सागर के किनारे बने इन केव्स की खूबसूरती देखते बनती है।

10. सालार डे यूनी, बोलीविया

सालार डे यूनी, बोलीविया

दक्षिण पश्चिम बोलीविया में सालार डी यूनी दुनिया का सबसे बड़ा नमक फ्लैट है। यह अल्टीप्लानो के दक्षिण में स्थित है। जो एक सूखे साल्ट लेक का प्रतिनिधित्व करता है। इसके भीतरी भाग एक मोटी यूनी नमक, 2 मीटर से 8 मीटर की मोटाई के साथ कवर किया जाता है। बोलीविया में बरसात का मौसम शुरू होते है तो इस साल्ट लेक की पूरी सतह पर खाना पानी एक परत के रूप में जमा हो जाता है जो एक शीशे की तरह चमकने लगता है। आमतौर पर सालार डी नी में मौसम हमेशा शुष्क रहता है। यहां बारिश के मौसम में ही पर्यटक ज्यादा सैर करते हैं।