July 6, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

देश की ये 5 जगहें महिला यात्रियों के लिए बहुत सुरक्षित, बनाए घूमने का प्लान !

देश की ये 5 जगहें महिला यात्रियों के लिए बहुत सुरक्षित, बनाए घूमने का प्लान !

कोरोना का कहर अभी भी जारी हैं। हांलाकि अब वैक्सीनेशन की शुरुआत होने से लोगों की चिंता में थोड़ी कमी आई हैं। अपने घरों में कई दिनों से बंद लोग अपने बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करने लगे हैं। महिलाओं को भी अपने मित्रों के साथ घूमने की चाहत हो रही हैं। इसके लिए गर्ल गैंग को सुरक्षित माहौल की जरूरत हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो महिला यात्रियों के लिए बहुत सुरक्षित हैं और आप यहां खुलकर घूमने का आनंद ले सकेंगी।

देश की ये 5 जगहें महिला यात्रियों के लिए बहुत सुरक्षित, बनाए घूमने का प्लान !

मुन्नार

सशक्त महिलाओं के विषय में बात हो और केरल का जिक्र न हो यह तो असंभव है । केरल में महिलाओं को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। मुन्नार केरल की खूबसूरत जगहों में से एक है। मुन्नार के चाय बागानों में घूमते हुए आपको अद्वितीय आनंद की अनुभूति होगी। साथ ही पर्वतों और बागानों के बीच आप खूबसूरत तस्वीरें भी निकाल पाएंगे।

देश की ये 5 जगहें महिला यात्रियों के लिए बहुत सुरक्षित, बनाए घूमने का प्लान !

वाराणसी

वाराणसी महादेव के रंग में रंगा हुआ शहर है। यहां की ऊर्जा ही अलग है। मंदिरों और घाटों पर यहां आपको अलग-अलग जगहोंं से आईं कई सारी महिलाएं दिखेंगी । यहां जाने के बाद आपको किसी प्रकार की चिंता नहीं करनी होगी क्योंकि महादेव स्वयं आपकी रक्षा करेंगे। महिलाओं के लिए अध्यात्म रस में डूबने के लिए यह जगह श्रेष्ठ है और फिर बनारसी साड़ी को तो आप भूल ही नहीं सकते हैं।

देश की ये 5 जगहें महिला यात्रियों के लिए बहुत सुरक्षित, बनाए घूमने का प्लान !

गोवा

यदि आप युवा महिला हैं और अपनी गर्ल गैंग के साथ बहुत सारी मस्ती करने की योजना बना रही हैं तब तो आप गोवा भी जा सकती हैं। गोवा, एक ऐसी जगह है जहां सब अपनी मौज में डूबे रहते हैं, कोई किसी के जीवन में हस्तक्षेप नहीं करता और यहां अलग-अलग जगहों से महिलाएं आती ही रहती हैं। यहाँ आप सुन्दर नज़ारों के साथ-साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स का बख़ूबी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

देश की ये 5 जगहें महिला यात्रियों के लिए बहुत सुरक्षित, बनाए घूमने का प्लान !

शिलॉन्ग

यदि आप कोई खूबसूरत सी जगह जाने के विषय में सोच रही हैं फिर तो शिलॉन्ग आपके लिए श्रेष्ठ है। मेघालय में स्त्री-प्रधान समाज होने के कारण महिलाओं को यहां खुला वातावरण मिलता है। यहां रात में भी अकेले घूमने में किसी भी तरह की समस्या नहीं आती है। प्राकृतिक स्थलों के अलावा भी आप यहाँ पर बहत कुछ देख सकती हैं। यहां के बाजार भी बहुत अच्छे हैं।

देश की ये 5 जगहें महिला यात्रियों के लिए बहुत सुरक्षित, बनाए घूमने का प्लान !

गुवाहाटी

गुवाहाटी महिलाओं के लिए एक बहुत ही सुरक्षित शहर है । लोग यहां कामाख्या माता के दर्शन करने आते हैं। चूंकि यह शहर में माता के मंदिर के लिए इतना प्रसिद्ध तो महिलाओं के सम्मान का भी यहां के लोग अन्य जगहों के मुकाबले थोड़ा अधिक ख्याल रखते हैं। भारत की प्राचीन सभ्यता में रूचि रखती हैं तब तो आपको यहां बिल्कुल जाना चाहिए।