September 21, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

विष्णु पुराण- सड़क पर चलते समय दिखाई दें ये 6 चीजें, तो दूर से निकलना चाहिए !

रोड पर चलते समय कई प्रकार की चीजें दिखाई देती हैं। इन चीजों में कुछ अशुभ और नुकसानदायक भी होती हैं। यहां 6 ऐसी चीजें बताई जा रही हैं जो अशुभ होती है और यदि रोड पर ये दिखाई दें तो हमें दूर से निकल जाना चाहिए। इन अशुभ चीजों के करीब नहीं जाना चाहिए।

Vishnu Purana Tips About Walking On Road in Hindi :-

विष्णु पुराण में लिखा है इन 6 अशुभ चीजों के बारे मे

कुल 18 पुराण बताए गए हैं। इनमें से एक विष्णु पुराण भी है। इस पुराण में सुख-समृद्धि और पवित्रता बनाए रखने के लिए कई प्रकार के नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने पर भगवान विष्णु और महालक्ष्मी के साथ ही सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त की जा सकती है। विष्णु पुराण में बताया गया है कि रास्ते में चलते समय किन वस्तुओं से दूर रहना चाहिए, अन्यथा परेशानियों और दुखों का सामना करना पड़ सकता है, इन चीजों से हमारी पवित्रता भी नष्ट हो जाती है। अत: यहां बताई जा रही 6 चीजों से दूर रहना चाहिए।

1. स्नान के कारण फैला हुआ पानी

यदि हम कहीं जा रहे हैं और रास्ते में किसी व्यक्ति के स्नान के बाद फैला हुआ पानी दिखाई दे रहा है तो उस पानी से दूर होकर रास्ता पार करना चाहिए। स्नान के बाद फैला हुआ पानी गंदा और अपवित्र होता है। इस पानी के संपर्क में आने से हमारी पवित्रता नष्ट हो जाती है।

2. अस्थि यानी हड्डी

वाहन चालकों की लापरवाही के चलते रोड पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और इन दुर्घटनाओं में कई बार जानवरों (जैसे कुत्ते, सांप आदि) की मौत हो जाती है। ऐसे में मृत प्राणी के अस्थियां रोड पर बिखरी दिखाई देती हैं तो उनसे दूर होकर रास्ता पार करना चाहिए। मृत प्राणी की अस्थियों के संपर्क में आने के बाद स्नान करना बहुत आवश्यक हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार मृत प्राणी के संपर्क में आने के बाद हम अपवित्र हो जाते हैं, इसी वजह से किसी शव यात्रा में शामिल होने के तुरंत बाद स्नान करना आवश्यक बताया गया है।

3. केश यानी बाल

कई बार ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति के टूटे हुए केश यानी बाल रास्ते में दिखाई देते हैं। बालों को भी अपवित्र माना गया है। रास्ते में दिखाई देने वाले बालों से भी दूर होकर ही निकलना चाहिए। इन्हें लांघना भी नहीं चाहिए। यदि खाने में बाल गिर जाए तो पूरा खाना भी अपवित्र हो जाता है।

4. कंटक यानी कांटें

आमतौर पर यदि रास्ते में कहीं कांटें दिखाई देते हैं तो हमें दूर होकर निकलना चाहिए, अन्यथा पैरों में कांटें चुभ सकते हैं। यदि संभव हो सके तो रास्ते से कांटें हटाने के प्रयास करना चाहिए, ताकि दूसरों को कांटों के कारण परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

5. भस्म यानी राख

जब यज्ञ-हवन जैसे पूजन कर्म पूर्ण हो जाते हैं तो उससे भस्म (राख) प्राप्त होती है। यदि रास्ते में ऐसी भस्म दिखाई दे तो इससे भी दूर होकर ही निकलना चाहिए। यज्ञ-हवन से प्राप्त भस्म पवित्र होती है और यदि इस पर पैर लगता है तो इसे अशुभ माना जाता है।

6. अपवित्र वस्तु

यदि रास्ते में किसी भी प्रकार की अपवित्र वस्तु (गंदगी) दिखाई देती है तो उससे दूर रहकर रास्ता पार करना चाहिए। पूजन और किसी भी खास काम में जाते समय पवित्रता बनी रहे, इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए।