September 21, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

आपकी हथेली का रंग बताएगा भाग्य, जानें किस तरह लगाए इसका पता

भारतीय ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र जिसमें आपके हाथों की लकीरे और चिन्ह आपके जीवन के बारे में बहुत कुछ बयां करते हैं। हथेली की मदद से व्यक्ति के भाग्य, भविष्य और स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता हैं। आज हम आपको इसी कड़ी में हथेली के रंग से व्यक्ति का भाग्य और स्वभाव का पता करने की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं क्या कहता हैं आपकी हथेली का रंग।



सफेद (white) हथेली का मतलब

जिन लोगों की हथेली का रंग सफेद और चमकदार रंग होती है उनका मन आध्यात्म की ओर ज्यादा होता है। ऐसे हथेली (palm) वाले लोग अद्भुत शक्तियों के मालिक और शांति प्रिय होते हैं।

लाल (red) हथेली होने का मतलब

हस्तरेखा ज्योतिष में लाल रंग की हथेली को बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे लोग जिनकी हथेली का रंग लाल होता है उन पर महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। ऐसे लोगों के जीवन में सभी सुख-सुविधाएं रहती हैं। ऐसी हथेली वाले लोगों को समाज में मान-सम्मान और प्रसिद्धि बहुत मिलता है।

गुलाबी (pink) रंग की हथेली का मतलब

हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र में गुलाबी रंग की हथेलियां सुख और ऐश्वर्य प्राप्त करने वाली हथेली होती हैं। ऐसे लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। इन लोगों के विचार बदलते रहते हैं और दूसरे की हां में हां मिलाते रहते हैं। ऐसे रंग वाली हथेली के लोग हर हाल में सदैव प्रसन्न रहते हैं।

पीली (yellow) हथेली का मतलब

जिन व्यक्तियों की हथेली का रंग पीला होता है हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार इसे अशुभ माना जाता है। हथेली का रंग पीला होने से व्यक्ति की मानसिक शक्ति कमजोर मानी जाती है। ऐसे व्यक्तियों की सेहत ठीक नहीं रहती।

मटमैली हथेली का मतलब

ऐसे लोग जिनकी हथेली का रंग मटमैला होता है उनके जीवन में संघर्ष, दरिद्रता और निराशा का भाव रहता है। ऐसे लोग कड़ी मेहनत तो खूब करते हैं लेकिन उन्हें सफलता उतनी नहीं मिलती है। मटमैली हथेली के लोग झूठ ज्यादा बोलते हैं।

हथेली पर कटे और दाग-धब्बे का निशान

यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर दाग-धब्बे और कटे का निशान होता है तो ऐसे लोगों के जीवन में सुख-सुविधाओं का अभाव हमेशा रहता है।