भारतीय ज्योतिष विद्या में हस्तरेखा (Palmistry) का बड़ा महत्व माना जाता हैं। हथेली में बनी इन रेखाओं की मदद से व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज के बारे में पता लगाया जा सकता हैं। व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकट के संकेत भी हाथों की लकीरों से जाने जा सकते हैं। आज हम आपको हथेली की कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो व्यक्ति की सफलता (Success) को दर्शाती हैं और उन्नत भविष्य को उजागर करती हैं। तो आइये जानते हैं हथेली की इन रेखाओं के बारे में।
– अंगूठे के नीचे जीवन रेखा से घिरा होता शुक्र पर्वत। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर इस स्थान से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचता है तो विवाह (Marriage) के बाद व्यक्ति का भाग्योदय होता है।
– हथेली के मध्यम मे मस्तिष्क रेखा से निकलकर किसी रेखा का शनि पर्वत तक जाना बहुत ही उत्तम होता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार ऐसा व्यक्ति सामान्य परिवार में जन्म लेकर भी अपनी योग्यता और लगन से सफलता (Success) के शिखर पर पहुंच जाता है।
– जिनकी हथेलियों में कलाई के पास से कोई रेखा सीधी निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचती है वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली (Fortunate) होता हैं। ऐसे व्यक्ति को बहुत ही थोडे समय में सफलता मिलने लगती है। वह ऊंचे मुकाम पर पहुंचता है। हथेली पर ऐसी रेखा को सबसे ताकतवर रेखा कहते हैं।
– जब शनि पर्वत पर पहुंचकर भाग्य रेखा दो हिस्सो में बट जाए और गुरू पर्वत यानी तर्जनी उंगली के नीचे पहुंच जाए तो व्यक्ति दानी एवं परोपकारी (Selfless) होता है। ऐसे व्यक्ति उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं।
More Stories
Chandra Grahan 2023: शरद पूर्णिमा का त्यौहार पड़ेगा साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के साये में; रखें इन बातों का ख्याल !
Palmistry: हथेली पर शुक्र पर्वत आपके भाग्य को दर्शाता है, इससे अपने भविष्य का आकलन करें।
Solar Eclipse 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, जानिए किस राशि पर बरसेगा पैसा और किसे रहना होगा सावधान!