वास्तु (Vastu) का व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व माना गया हैं। वास्तु (Vastu) में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं और उनका असर घर में रह रहे लोगों पर भी पड़ता हैं। कई बार ऐसा होता हैं कि घर में वास्तुदोष की वजह से समस्याओं का अंबार लग जाता हैं। ऐसे में आपको कुछ वास्तु चिन्हों को काम में लेने की आवश्यकता होती हैं जो अपनी सकारात्मक उर्जा (Positive Energy) से घर के वास्तु दोषों को समाप्त करते हुए नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा करें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सकारात्मक वास्तु चिन्हों (Vastu Sign) के बारे में बताने जा रहे हैं।
ॐ
ॐ का चिन्ह घर में रखने से एक ख़ास प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है, जो घर में रोगों को उतपन्न करने वाली ऊर्जा को नष्ट करती है। इसे आप घर के प्रवेश द्वार के पास, घर के मध्य में या घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं।
स्वस्तिक
यदि आप धन से सम्बंधित समस्या से परेशान रहते हैं। धन आता तो है लेकिन टिक नहीं पाता। इसके अलावा घर के सदस्य बार-बार बीमार पड़ जाते हैं तो आप स्वस्तिक का चिन्ह घर जरूर लाएं। इस चिन्ह को घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लगा सकते हैं।
वास्तु में मछली को खुशहाली से जोड़ा जाता है और यदि यह चिन्ह जोड़े में हो तो और भी अच्छा होगा। मछली के प्रतिक चिन्ह को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे धन लाभ होता है। यदि आप चिन्ह नहीं रख सकते तो फिश एक़्वेरियम भी रख सकते हैं।
मंगल कलश
यह मिटटी या किसी पवित्र धातु का पात्र होता है, जिसमें शुद्ध जल भरा जाता है। इस पर अशोक या आम की पत्तियों के अलावा लाल धागा बांधा जाता है। इसे स्वास्थ्य, समृद्धि और कल्याण का सूचक माना जाता है। इसे घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए।
हाथ के निशान
घर के मेन गेट पर या उसके पास वाली दीवार पर महिलाओ को हाथ में हल्दी लेकर छापना चाहिए। ये निशान वास्तु में शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि सृष्टि के पांच तत्व हमारे हाथ की हथेली में समाए हैं। इसलिए ये निशान घर में सुख एवं समृद्धि लाते हैं।
More Stories
Chandra Grahan 2023: शरद पूर्णिमा का त्यौहार पड़ेगा साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के साये में; रखें इन बातों का ख्याल !
Palmistry: हथेली पर शुक्र पर्वत आपके भाग्य को दर्शाता है, इससे अपने भविष्य का आकलन करें।
Solar Eclipse 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, जानिए किस राशि पर बरसेगा पैसा और किसे रहना होगा सावधान!