October 23, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

Bihar News: औरंगाबाद में भीषण हादसा, छठ का प्रसाद बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, लगभग 30 लोग घायल और कई पुलिसकर्मी भी झुलसे !

Bihar News: औरंगाबाद में भीषण हादसा, छठ का प्रसाद बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, लगभग 30 लोग घायल और कई पुलिसकर्मी भी झुलसे !

Bihar News: औरंगाबाद में छठ का प्रसाद बनाते समय बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा गैस सिलेंडर फटने से हुआ। सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग में झुलसने से 30 से ज्यादा महिला-पुरुष घायल हो गए। इस दौरान आग पर काबू पाने पहुंचे कई पुलिसकर्मी भी झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना औरंगाबाद शहर की सबसे पतली गलियों में शामिल तेली मोहल्ले की है।

यह भी पढ़े: Rajasthan news: “वाइफ स्वैपिंग गेम” से इंकार करने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज !

शुक्रवार की रात ओड़िया गली में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। इससे दो मंजिला इमारत वाले घर में आग लग गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुरानी जीटी रोड स्थित मर्फी रेडियो वाली गली में अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में छठ पूजा का आयोजन हो रहा था। उनके घर में महिलाएं छठ पर्व के लिए प्रसाद बना रही थीं। प्रसाद बनाने के दौरान गैस की पाइप लीकेज होने से रिसाव होने लगा। धीरे-धीरे गैस का रिसाव सिलेंडर तक पहुंच गया, जिससे धमाका हो गया। इस दौरान 30 से ज्यादा महिला-पुरुष आग की चपेट में आने से झुलस गए। इस दौरान आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।