July 9, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

जानिए ऑस्ट्रेलिया के 10 अजीबोगरीब कानून !

दुनियाभर के अलग-अलग देशों में कई ऐसे अजीबोगरीब कानून हैं, जिनके बारे में जानकर हैरत होती है। किसी देश में शादी से पहले संबंध बनाना गैरकानूनी है, तो कहीं पर महिलाओं की ड्राइविंग इलीगल है। ऐसे में आज हम आपको ऑस्ट्रेलिया के 10 शॉकिंग लॉ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी।

1. यूं तो कई ऐसे देश हैं, जहां पर बच्चे शराब नहीं खरीद सकते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया इस मामले में अन्य देशों से आगे है। दरअसल, यहां पर बच्चे न सिर्फ शराब, बल्कि सिगरेट और कंडोम भी नहीं खरीद सकते हैं। अगर बच्चे ऐसा करते हैं तो उन्हें सजा भी मिल सकती है। हालांकि, बच्चों द्वारा शराब-सिगरेट पीने को लेकर कोई कानून नहीं है।

2. ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में महिलाएं 6 स्क्वेयर इंच से बड़ी बिकिनी नहीं पहन सकती हैं। अगर कोई महिला ऐसा करती है तो ये कानून का उल्लंघन होगा।

3. ऑस्ट्रेलिया के कानून के मुताबिक, यहां पर 16 साल की उम्र के बच्चे सेक्स कर सकते हैं। ये कानूनी तौर पर लीगल है। लेकिन जो बच्चे किसी की कस्टडी या केयर में रहते हैं, वे 18 साल की उम्र से पहले ऐसा नहीं कर सकते हैं।

4. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में आप अपने घर का बल्ब खुद नहीं बदल सकते हैं। इसके लिए आपको किसी लाइसेंसी इलेक्ट्रिशियन को बुलाना होगा।

5. ऑस्ट्रेलिया में सड़क के दायीं ओर चलना इलीगल है। यहां तक कि आप फुटपाथ पर भी दायीं ओर नहीं चल सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो वहां के कानून का उल्लंघन माना जाएगा।

6. यहां के कानून के मुताबिक, ब्राइटन बीच पर महिलाएं छोटे बिकिनी पहनकर न तो स्विमिंग कर सकती हैं और न ही नहा सकती हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए गले से लेकर घुटने तक लंबा स्विम शूट पहनना होगा।

7. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में संडे को पिंक पैंट्स पहनने पर पाबंदी है।

8. ऑस्ट्रेलिया में अगर आप किसी जानवर को खा रहे हैं, तब उसका नाम लेना गैरकानूनी है।

9. यहां पर बैटमैन और रॉबिन जैसा ड्रेस पहनना गैरकानूनी है।

10. यहां पब में शराब पीना गैरकानूनी है।