October 22, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

Bhadrapada 2022: भाद्रपद मास शुरू; इस महीने की व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट !

Bhadrapada 2022: भाद्रपद मास शुरू; इस महीने की व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट !

Bhadrapada 2022 Vrat Tyohar: भाद्रपद मास शुरू हो चूका है जो की १० सितम्बर तक रहेगा , ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं, भाद्रपद मास में होने वाले व्रत एवं त्यौहार के बारे में। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद छठा, जबकि चातुर्मास का दूसरा महीना होता है. हिंदू धर्म में भद्रपद मास को खास महत्व दिया जाता है. दरअसल जिस प्रकार सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, उसी तरह भाद्रपद भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित माना गया है. इसी महीने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्वस मनाया जाता है. इस महीने इस महीने पति की लंबी आयु के लिए हरितालिका तीज का व्रत रखा जाता है. इसके अलावा इस महीने गणेश चतुर्थी, राधा अष्टमी, अनंत चतुर्दशी, भाद्रपद अमावस्या, प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि जैसे अन्य प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ते हैं. आइए जानते हैं कि भाद्रपद मास में कौन से कौन से व्रत-त्योहार कब-कब पड़ने वाले हैं.

भाद्रपद मास 2022 व्रत-त्योहार सूची | Bhadrapada Month 2022 Vrat Tyohar List

  • 12 अगस्त 2022, शुक्रवार- भाद्रपद कृप्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि
  • 14 अगस्त 2022, रविवार- कजरी तीज, कजली तीज, बूढ़ी तीज
  • 15 अगस्त 2022, सोमवार- बहुला चतुर्थी व्रत, संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 17 अगस्त 2022, बुधवार- सूर्य सिंह संक्रांति
  • 18 अगस्त 2022, बृहस्पतिवार- श्री​कृष्ण जन्माष्टमी
  • 23 अगस्त 2022, मंगलवार- अजा एकादशी
  • 24 अगस्त 2022, बुधवार- मासिक प्रदोष व्रत
  • 25 अगस्त 2022, गुरुवार- मासिक शिवरात्रि
  • 27 अगस्त 2022, शनिवार- भाद्रपद अमावस्या
  • 28 अगस्त 2022, रविवार- भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रारंभ
  • 30 अगस्त 2022, मंगलवार- हरतालिका तीज
  • 31 अगस्त 2022, बुधवार- गणेश चतुर्थी
  • 01​ सितंबर 2022, बृहस्पतिवार- ऋषि पंचमी
  • 04 सितंबर 2022, रविवार- राधा अष्टमी
  • 06 सितंबर 2022, मंगलवार- परिवर्तिनी एकादशी
  • 08 सितंबर 2022, गुरुवार- प्रदोष व्रत, ओणम
  • 09 सितंबर 2022, शुक्रवार- अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन
  • 10 सितंबर 2022, शनिवार- भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, पितृ पक्ष प्रारंभ

अजा एकादशी व्रत 2022 | Aja Ekadashi 2022

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस बार अजा एकादशी का व्रत 23 अगस्त, मंगलवार को रखा जाएगा. धार्मिक दृष्टिकोण के अजा एकादशी का व्रत बेहद खास होता है. मान्यता है कि इसका व्रत रखने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2022 | Krishna Janmashtami 2022

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है. इस दिन भक्त व्रत रखकर पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं. इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 18 अगस्त को मनाई जाएगी.

Note: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. visitorplacesofindia.in इसकी पुष्टि नहीं करता है.