June 29, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

Deepawali 2023: इस साल 2023 में किस दिन मनाई जाएगी दीपावली, आइये जानें तिथि एवं शुभ मुहूर्त !

Deepawali 2023: हमारे भारत देश में दीपावली का त्योहार हर साल बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिन्दू धर्म के मुताबिक, इस दिन भगवान राम, रावण को परास्त कर के आयोध्या वापस लौटे थे। भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में पूरे अयोध्यावासियों ने लाखों दिए जलाए थे। दिवाली का त्योहार ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है. लोगों का यह भी मानना है कि दीपावली के शुभ समय में देवी लक्ष्मी की पूजा करने पर वह अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। तो आइए जानें दिवाली मनाने की तिथि एवं शुभ मुहूर्त-

दिवाली 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त

इस साल 2023 में दीपावाली का पवित्र त्योहार 12 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा.

दीपावली का यह त्योहार भारत वर्ष में 5 दिनों तक मनाया जाता है, जो 10 नवंबर धनतेरस से शुरू होकर 15 नवंबर 2023 भाई दूज पर समाप्त होगा.

दीपावली के इन 5 दिनों में लोग माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग तरह के अनुष्ठान करते हैं. हिन्दू धर्म में मान्यता है कि इस दिन सोना चांदी या अन्य सामान खरीदने पर सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त की होती है. 12 नवंबर 2023 को नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी, जिसे आम भाषा में छोटी दिवाली के नाम से जाना जाता है. हिन्दू पंचांग के अनुसार, दिवाली 2023 की अमावस्या तिथि 12 नवंबर को दोपहर 02:45 से शुरू होगी और 13 नवंबर दोपहर 2:57 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. 12 नवंबर को पूजा का समय शाम को 5:39 से 8:16 मिनट तक है.

दीपावली आने के कुछ दिन पहले घर की पूर्ण रूप से सफाई करनी चाहिए और घर से पुरानी झाड़ू और टूटे फूटे समान, पुराना कूड़ादान और मुरझाए हुए पेड़ पौधे हटा देने चाहिए, इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है।