July 3, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

Navratri 2019: मुंबई की इन जगहों पर ले डांडिया नाइट का मजा, देगी भरपूर आनंद

नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा हैं और सभी इस त्यौहार को अपने तरीके से मनाना पसंद करते हैं। नवरात्रि के दिनों में डंडिया और गरबा के कई आयोजन किए जाते है जिसका लुत्फ़ उठाना लोग पसंद करते हैं। ऐसे में तो अगर डंडिया नहीं भी आता हो तो भी डंडिया नाईट में जाने का मन हो उठता हैं। कई लोग तो इस डंडिया नाईट का इंतजार पूरे साल करते हैं। डांडिया थामकर, ट्रडिशनल कपड़ों में डांडिया और गरबा करने का अपना अलग ही मजा है। आज हम आपको मुंबई की कुछ बेहतरीन डंडिया नाईट के बारे में बताने जा रहे हैं जो भरपूर मजा देगी। तो जानें इनके बारे में और बनाए अपना प्लान।

साइलंट गरबा 2.0

डांडिया और गरबा भी कर लें और किसी तरह का शोर भी न हो और आसपास के लोगों को किसी तरह की परेशानी भी न हो। भला इससे बेहतर और क्या हो सकता है। मुंबई में लाइव साइलंट गरबा का भी आयोजन किया गया है जहां डांडिया करने आने वालों को हेडफोन्स दिया जाता है। विजिटर अपनी पसंद के हिसाब से बॉलिवुड या ट्रडिशनल ट्यून को चुनकर बीट्स पकड़कर डांस कर सकते हैं। यह राजमहल बैंक्वेट, मलाड, मुंबई में आयोजित किया जा रहा हैं।

हंगामा, द ग्रेट इंडियन डांडिया फेस्टिवल

मशहूर प्लेबैक सिंगर और अहमदाबाद बेस्ड श्रुति पाठक भी इस बार नवरात्रि के मौके पर होने वाले डांडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करती नजर आएगीं। इस दौरान वह डांडिया और गरबा करने आने वालों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। यह जियो गार्डन, मुंबई में आयोजित हो रहा हैं।

नवरात्रि उत्सव विद फाल्गुनी

डांडिया की गरबा की क्वीन मानी जाती हैं फाल्गुनी पाठक और जब वह किसी डांडिया प्रोग्राम का हिस्सा हों तो उसका सुपरहिट होना तो निश्चित तौर पर तय है। ट्रडिशनल ड्रेस पहनकर आएं और फाल्गुनी के गानों संग जमकर डांडिया और गरबा का मजा उठाएं। 1 से 8 अक्टूबर तक यहां डांडिया नाइट हर दिन होगी। इसका आयोजन प्रमोद महाजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चिकुवाड़ी, मुंबई में किया जा रहा हैं।