July 6, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

गिरिराज सिंह : सभी संप्रदायों पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना जरूरी है !

गिरिराज सिंह : सभी संप्रदायों पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना जरूरी है !

दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार करा रहे बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनसंख्यां नियंत्रण की लेकर बड़ी बात कही है। मंत्री ने कहा कि जनसंख्यां नियंत्रण का जब चर्चा होती है तो विपक्ष बिना वजह के हो हल्ला करती है। इससे नुकसान भारत को हो रहा है।

यह भी पढ़े: अपनाए ये असरकारी उपाय और बढ़ाएँ अपने ब्रेस्ट की साइज़, जानें !

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण विधेयक महत्वपूर्ण है, हमारे पास सीमित संसाधन हैं। चीन ने ‘वन चाइल्ड पॉलिसी’ लागू की, जनसंख्या नियंत्रित की और विकास हासिल किया। चीन में एक मिनट में 10 बच्चे पैदा होते हैं, जबकि भारत में एक मिनट में 30 बच्चे पैदा होते हैं, हम चीन से कैसे मुकाबला करेंगे।

यह भी पढ़े: इम्यूनिटी बूस्टर च्यवनप्राश बनाने के लिए किन चीजों का होता हैं इस्तेमाल, जानें बनाने की साम्रगी और विधि !

जनसंख्या नियंत्रण बिल को धर्म या संप्रदाय के बावजूद सभी पर लागू किया जाना चाहिए और जो इसका पालन नहीं करते हैं उन्हें सरकारी लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। उनका वोटिंग अधिकार भी लिया जाए। गिरिराज सिंह ने कहा कि सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने में अब देरी नहीं होनी चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर हमें विकसित देशों से मुकाबला करना है तो एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है।