July 9, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

लहसुन के हैं अनेक फायदे अगर इसे सुबह खली पेट सेवन किया जाये तो मिलेगा लाभ !

लहसुन के हैं अनेक फायदे अगर इसे सुबह खली पेट सेवन किया जाये तो मिलेगा लाभ !

भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल बहुत किया जाता हैं। किसी भी प्रकार की सब्जी या व्यंजन हो लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन को कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना जाता हैं। औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन को आयुर्वेद की सबसे खास जड़ी बूटियों में से एक माना गया है जिसमें मौजूद खनिज और विटामिन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के साथ ही सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचाने का काम करता हैं। सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन आपकी सेहत की दुरुस्त करने के साथ ही दवाइयों से दूर रखता हैं। आज हम आपको लहसुन से सेहत को मिलने वाले उन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

रक्त शर्करा को करें नियंत्रित
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, लहसुन एलिसिन नामक यौगिक से भरपूर होता है। यह घटक रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और कम करने के लिए जाना जाता है। जब आप लहसुन की फली को कुचलते या काटते हैं तो एलिसिन और बढ़ जाता है। कच्चे लहसुन की फली को दिन में दो बार कुचल कर खाने से आपके शुगर के स्तर में काफी सुधार हो सकता है।

पेट से जुड़ी बीमारियों में फायदेमंद
डयरिया और कब्ज़ की समस्या दूर करने में लहसुन बहुत फायदेमंद है। पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डालें। खाली पेट इसे पीने से डायरिया और कब्ज़ में आराम मिलेगा। यही नहीं, लहसुन शरीर के अंदर मौजूद जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी करता है। लहसुन की कलियां चबाने से डाइजेशन अच्छा रहता है और भूख भी खुलती है।

पेट से जुड़ी बीमारियों में फायदेमंद
डायरिया और कब्ज़ की समस्या दूर करने में लहसुन बहुत फायदेमंद है। पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डालें। खाली पेट इसे पीने से डायरिया और कब्ज़ में आराम मिलेगा। यही नहीं, लहसुन शरीर के अंदर मौजूद जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी करता है। लहसुन की कलियां चबाने से डाइजेशन अच्छा रहता है और भूख भी खुलती है।

संक्रमण से देता है सुरक्षा
लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटी फंगल के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो हमारे शरीर के बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते है। लहसुन को प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना जाता है। नियमित सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से शरीर के कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है। यह लंबे समय तक संक्रमण से लड़ता है जिससे बीमारियों से शरीर की सुरक्षा होती है। यह बाहरी संक्रमण से शरीर को बचाता है।


वजन घटाने में मदद करें
ऐसा कहा जाता है कि वजन घटाने के लिए खाली पेट लहसुन की एक दो फली खाने से बेहद फायदा होता है। लहसुन में ऐसे घटक होते हैं जो आपके शरीर में खराब और अत्यधिक वसा को जलाने में मदद करते हैं। कई पोषण संबंधी पत्रिकाओं के अध्ययन में यह भी दावा किया गया है कि लहसुन सामान्य रूप से आपके चयापचय को तेज कर सकता है। जिससे वेट लॉस प्रोसेस को स्पीड अप किया जा सकता है। लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, लहसुन मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है, जिससे मोटापे की समस्या दूर होती है।

कैंसर से बचाए
लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीबायोटिक और एंटी कार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते हैं। हर सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से कैंसर से बचने में मदद मिलती है। लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कई प्रकार के कैंसर से शरीर की सुरक्षा करता है।

शरीर को करें डिटॉक्सीफाई
कच्चे लहसुन को अगर सुबह के समय पानी के साथ लिया जाए तो यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। लहसुन आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का एक बेहतरीन विकल्प है। लहसुन में सल्फाइड्रल यौगिक होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। यह आपके शरीर को सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थों से साफ करता है और मधुमेह, अवसाद और विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाता है।

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को करें नियंत्रित
सुबह के समय खाली पेट कच्चे लहसुन को पानी के साथ खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। जिससे ब्लड प्रेशर का समस्याओँ से बचा जा सकता है। यह प्राकृतिक रुप से रक्त को पतला करके ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है जिससे शरीर में रक्त का प्रवाह सही तरीके से होता है।