July 6, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

कर्नाटक के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के बेहतरीन हिल स्टेशन !

कर्नाटक के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के बेहतरीन हिल स्टेशन !

जब भी कभी दक्षिण भारत में खूबसूरती और पर्यटन की बात की जाती हैं तो केरल का नाम सबसे पहले सामने आता हैं और कर्नाटक को नजरअंदाज कर दिया जाता हैं। कर्नाटक, पर्यटन के लिहाजा से दक्षिण भारत का सबसे कम आंका जाने वाला राज्य है। जबकि प्राकृतिक सौंदर्य के मामले में कर्नाटक भी किसी से कम नहीं हैं। इस राज्य में हरे−भरे वातावरण और शांति प्रदान करने वाले कई हिल स्टेशन हैं जिनकी यात्रा करना आत्मिक सुख की प्राप्ति करवाता हैं। भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के बीच कुछ शांत समय बिताना चाहते हैं तो कर्नाटक के कुछ बेहतरीन हिल स्टेशन की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं जहां का सफर आपको जिंदगी भर की याद दे जाएगा।

कर्नाटक के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के बेहतरीन हिल स्टेशन !

चिकमगलूर

चिकमगलूर कर्नाटक का एक ऐतिहासिक हिल स्टेशन है। आपको बता दें, चिकमगलूर को सकरपटना के मुखिया की बेटी को दहेज के रूप में भेंट किया गया था। एक बार जब इस डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएंगे, तो आपको ऐसी एक जगह नहीं मिलेगी जहां आपको कॉफी की महक न आए। कर्नाटक के इस हिल स्टेशन को ‘कर्नाटक की कॉफी भूमि’ के रूप में भी जाना जाता है। चारों तरफ हरियाली, पहाड़ और झरने सैलानियों का मनमोहने के लिए काफी है। चिकमगलूर हिल स्टेशन ट्रेकिंग के लिए भी काफी प्रसिद्ध है जो दूर-दराज के टपर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां मौजूद पर्वत चोटी मुलायनगिरी और कुद्रेमुख प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।

कर्नाटक के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के बेहतरीन हिल स्टेशन !

केम्मनगुंडी

कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में मौजूद केम्मनगुंडी के आगे केरल, आंध्र प्रदेश आदि दक्षिण भारतीय राज्यों में मौजूद हिल स्टेशन फीका लगते हैं। इसे कई बार विदेशी हॉलिडे डेस्टिनेशन के बराबर माना जाता है। उंचे पहाड़ों, गिरते झरने, घने जंगल, हरे-भरे घास सैलानियों को आपना बनाने के लिए काफी है। इसके अलावा सनसेट और सनराइज नज़रों के लिए भी प्रसिद्ध है केम्मनगुंडी हिल स्टेशन। यहां आप परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

कर्नाटक के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के बेहतरीन हिल स्टेशन !

बीआर हिल्स

बीआर हिल्स कर्नाटक के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र की ओर स्थित है, जो न केवल एक हिल स्टेशन है बल्कि कर्नाटक में सबसे अच्छे हनीमून स्थानों में से एक भी है। तमिलनाडु के साथ अपनी सीमा साझा करते हुए, इस जगह पर अक्सर नवविवाहित कपल्स आते हैं। बीआर हिल्स, जिसे बिलिगिरिरंगना हिल्स के नाम से भी जाना जाता है, कर्नाटक के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है, जो समुद्र तल से 5900 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आपको प्रकृति से भरपूर जगहों के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन भी टेस्ट करने को मिल जाएगा। चूंकि कावेरी और कपिला नदियां इन पहाड़ियों से होकर बहती हैं, तो आप यहां राफ्टिंग, एंगलिंग, फिशिंग और कॉर्कल बोट राइडिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। बीआरटी वन्यजीव अभयारण्य, बिलिगिरी रंगास्वामी मंदिर, डोड्डा सिम्पेज मारा मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

कर्नाटक के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के बेहतरीन हिल स्टेशन !

नंदी हिल्स

4849 फीट की ऊंचाई पर स्थित नंदी हिल्स कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। हरे भरे परिवेश, ट्रेकिंग ट्रेल्स और आश्चर्यजनक दृश्यों के अलावा, इस जगह में कई स्मारकों और मंदिरों के साथ एक लोकप्रिय ऐतिहासिक किला भी है। यहां पर घूमने के लिए लोकप्रिय स्थान टीपू की बूंद, टीपू का ग्रीष्मकालीन निवास, अमृता सरोवर, भोग नंदीश्वर मंदिर, ब्रह्मश्रम, नेहरू निलय, ग्रोवर ज़म्पा वाइनयार्ड आदि है।

कर्नाटक के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के बेहतरीन हिल स्टेशन !

कुर्ग

शायद आपको मालूम हो अगर नहीं, तो आपको बता दें कि जब बात कर्नाटक में सबसे बेहतरीन हिल स्टेशन की होती है, तो सबसे पहले कुर्ग का नाम ही लिया जाता है। यह एक ऐसी जगह है जो दक्षिण भारत के साथ-साथ समूचे भारत में स्कॉटलैंड ऑफ़ इंडिया के नाम से मशहूर है। खासकर दक्षिण भारतीय लोगों के लिए कुर्ग हिल स्टेशन वीकेंड डेस्टिनेशन के रूप में बेहद ही फेमस है। कुर्ग में आप एबी फॉल्स, होननामना केर झील जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसे हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी पसंद किया जाता है।

कर्नाटक के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के बेहतरीन हिल स्टेशन !

सिरसी

घने जंगलों के बीच बसा कर्नाटक का यह आकर्षक हिल स्टेशन, बैंगलोर से एक आदर्श वीकेंड गेटवे है। विविध वन्यजीवों से भरे घने उष्णकटिबंधीय जंगलों से लेकर सुरम्य झरनों और हरी−भरी पहाडि़यों तक, सिरसी की प्राकृतिक सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। अगर आप यहां पर हैं तो मुरेगर फॉल्स, शिवगंगा फॉल्स, बुरुड फॉल्स, उंचल्ली फॉल्स, विभूति फॉल्स, मरिकंबा मंदिर, श्री महागणपति मंदिर, गुडवी पक्षी अभयारण्य आदि जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें।

कर्नाटक के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के बेहतरीन हिल स्टेशन !

माले महादेश्वर या एमएम हिल्स

सात पहाड़ी श्रृंखलाओं, एमएम हिल्स समुद्र तल से 3200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और ‘स्वयंभू’ या स्वयं प्रकट रूप में भगवान शिव के साथ एक प्राचीन मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। धार्मिक स्थलों के अलावा, यह स्थान वनस्पतियों और जीवों में समृद्ध है, जो इसे वन्यजीव प्रेमियों और एड्रेनालाईन के दीवाने लोगों के बीच एक लोकप्रिय आकर्षण बनाता है। यहां पर आने वाले हर यात्री को श्री माले महादेश्वर मंदिर, थाला बेट्टा, नागमाले हिल्स आदि जगहों पर जरूर जाएं। साथ ही घने जंगलों में हाथियों और अन्य जानवरों को देखना ना भूलें।

कर्नाटक के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के बेहतरीन हिल स्टेशन !

अगुंबे

समुद्र तल से लगभग 2 हज़ार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद अगुम्बे कर्नाटक में शिमोगा जिले में मौजूद है। कर्नाटक की यह सबसे शांत वातावरण वाली जगह है। कर्नाटक के उडुपी से 45 किलोमीटर दूर है अगुंबे जिसे दक्षिण भारत का चेरापूंजी भी कहा जाता है क्योंकि यहां बारिश बहुत होती है। कर्नाटक का यह बेस्ट हिल स्टेशन अपने वर्षा वन यानी रेनफॉरेस्ट और ढलान के लिए मशहूर है। अगुंबे जाएं तो कुडलु तिरथ फॉल्स और जोगीगुंडी फॉल्स देखना न भूलें। बरकाना फॉल्स, जोगीगुंडी फॉल्स, कुंचिकल फॉल्स, सनसेट व्यू पॉइंट, रेनफॉरेस्ट रिसर्च स्टेशन, गोपाल-कृष्ण मंदिर, सोमेश्वर वन्यजीव अभयारण्य यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।