June 29, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

दुनिया के इस जंगल के कई हिस्सों में इंसानों का पहुंच पाना नामुमकिन !

दुनिया के इस जंगल के कई हिस्सों में इंसानों का पहुंच पाना नामुमकिन !

आपने कुछ समय पहले दुनिया के सबसे बड़े जंगल अर्थात अमेजन के जंगल में आग की खबरें सुनी होगी जो कई दिनों तक सुलगती रहती हैं और लाखों जानवरों की मौत का कारण बनी थी। लेकिन आज हम अमेजन नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे सबसे बड़े जंगल अर्थात कांगो के वर्षावन के बारे में बात करने जा रहे हैं। इस जंगल के कई हिस्से ऐसे हैं जहाँ आजतक कोई इंसान नहीं पहुंच पाया हैं। यह मध्य अफ्रीका में स्थित है और इसका ज्यादातर हिस्सा कांगो देश में फैला हुआ है। 23 लाख वर्ग किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में फैला यह जंगल भी इतना बड़ा है कि यह छह देशों में फैला हुआ है।

दुनिया के इस जंगल के कई हिस्सों में इंसानों का पहुंच पाना नामुमकिन !

कांगो के जंगल को ‘वर्षावन’ इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहां अधिकतर समय बारिश ही होती रहती है और खूब होती है। कहते हैं कि इस जंगल के कई हिस्से ऐसे भी हैं, जहां इंसान भी आज तक नहीं पहुंच पाए हैं। यहां तक कि जंगल में रहने वाले लोग भी पूरा जंगल नहीं घूम पाए होंगे।

यह जंगल इतना घना है कि कई जगहों पर तो सूर्य की रोशनी भी जमीन तक नहीं पहुंच पाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जंगल में एक-दो नहीं बल्कि कुल पांच नेशनल पार्क हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है।

जैसे अमेजन के जंगलों के बीच अमेजन नदी निकलती है, ठीक वैसे ही इस जंगल के बीच से कांगो नदी निकलती है, जिसकी लंबाई करीब 4700 किलोमीटर है। यह अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी जबकि दुनिया की सबसे गहरी नदी है। यह अंगोला, बुरुण्डी, कैमरून, तंजानिया और जाम्बिया जैसे कई देशों से होकर गुजरती है।

इस जंगल में 11 हजार से भी अधिक प्रकार के पेड़-पौधे मौजूद हैं। इनमें से एक हजार तो ऐसे हैं जो सिर्फ इसी जंगल में उगते हैं। इसके अलावा यह जंगल 2000 से भी अधिक तरह के जीवों और एक हजार से भी अधिक तरह की चिड़ियों का घर है। यहां ऐसे-ऐसे खतरनाक जीव-जंतु रहते हैं कि अगर कोई इंसान गलती से भी घने जंगलों में पहुंच जाए तो फिर उसका लौट कर वापस आना लगभग नामुमकिन है।