September 15, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

Navratri 2019: आने वाली है नवरात्रि, जानें किस दिन होगी कौनसी देवी की पूजा

हिन्दू धर्म को त्यौंहारों के लिए जाना जाता हैं जिसमें हर दिन का अपना महत्व होता हैं। लेकिन इसी के साथ ही कई त्यौंहार ऐसे आते हैं जो अपना विशेष महत्व रखते हैं। आने वाले दिनों में शारदीय नवरात्र आने वाले हैं जो किपूरे भारतवर्ष में बड़े जोरशोर से मनाया जाता हैं। इस बार नवरात्री 29 सितंबर से शुरु होकर 7 अक्टूबर को समाप्त हो रही हैं। नवरात्र के ये ने दिन मातारानी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती हैं और उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश की जाती हैं। आज हम आपके लिए इससे जुड़ी जानकारी एलकार आए हैं कि किस दिन माता के कौनसे रूप की पूजा की जानी हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

– 29 सितंबर, प्रतिपदा : नवरात्रि के पहले दिन घट या कलश स्थापना की जाती है। इस दिन मां के शैलपुत्री स्वरुप की पूजा की जाती है।
– 30 सितंबर, द्वितीया : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है।
– 1 अक्टूबर, तृतीया : नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है।
– 2 अक्टूबर, चतुर्थी : नवरात्रि के चौथे दिन मां के कुष्मांडा स्वरुप की पूजा की जाती है।
– 3 अक्टूबर, पंचमी : नवरात्रि के 5वें दिन मां स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है।

– 4 अक्टूबर, षष्ठी : नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है।
– 5 अक्टूबर, सप्तमी : नवरात्रि के सातवें दिन कालरात्रि की पूजा होती है।
– 6 अक्टूबर, अष्टमी : नवरात्रि के आठवें दिन माता के भक्त महागौरी की अराधना करते हैं।
– 7 अक्टूबर, नवमी : नवरात्रि का नौवें दिन नवमी हवन करके नवरात्रि पारण किया जाता है।
– 8 अक्टूबर, दशमी : दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी