September 7, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

Madhya Pradesh: शर्मनाक, 15 साल के लड़के ने 9 साल की बहन से किया रेप, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी

Madhya Pradesh: शर्मनाक, 15 साल के लड़के ने 9 साल की बहन से किया रेप, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां, एक 15 साल के लड़के अपनी ही 9 साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना गुरुवार की है। लड़की आरोपी की ममेरी बहन थी। जैसे ही इस बात की सूचना पीड़िता के पिता को लगी उन्होंने तुरंत अपने भांजे को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भी मामले में सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह मामला ग्वालियर के गिरवाई थाना इलाके का है।

घटना के समय नाबालिग के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। वह अपनी कॉस्मेटिक की दुकान पर गए थे। उसी दौरान बच्ची के बुआ का 15 साल का बेटा दीपक कंड़ेरे घर में आ गया। अपनी ही बहन से रेप के बाद उसने उसे मारने की धमकी भी दी। मौत के डर की वजह से बच्ची चुप रही। लेकिन शनिवार को वह फिर से घर में आ गया। जैसे ही उसने बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की उसके पिता मौके पर पहुंच गए। गुस्साए पिता ने लड़के की पहले पिटाई की फिर उसको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला दीपक उसके पड़ोस में ही रहता था। रिश्तेदार होने की वजह से दोनों का एक दूसरे के घर में काफी आना-जाना था।