July 21, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

जानिए दुनिया के 4 अजब-गजब होटल्स के बारे में!

दुनिया में आबादी इतनी हो गई इंसान चांद पर भी घर बनाने की सोच रहा है, लेकिन आज हम जिन होटल्स की बात कर रहे है वो आबादी की वजह से न बल्कि मस्ती और रोमांच के लिए बनाये गए हैं।

1. डॉग बार्क पार्क इन :

खासतौर से इस होटल में डॉग प्रेमियों को खास मजा आएगा। डॉग बार्क पार्क इन होटल कॉटनवुड, इडाहों में स्थित है।यह होटल बीगल आकार की डिजाइन में बनाया गया है। यहां आने वाले हर गेस्ट बीगल के अंदर से होकर ही दूसरी मंजिल पर जाता है। होटल के अंदर की सजावट और फर्नीचर कुछ खास कलाकारों द्वारा होटल के अनुसार डिजाइन किया गया है।

2. वाटर डिस्कस, दुबई :

ये एक ऎसा होटल है जो पानी के अंदर बना हुआ है। इसका निर्माण एक पॉलिश फर्म फॉर कंस्ट्रक्शन कम्पनी ने किया था। ये होटल 1,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। होटल के अंदर रेस्त्रां, स्पा, बार ये सब है जो एक रिसोर्ट का अनुभव करवाते है।

3. उत्तेर इन, स्वीडन :

स्वीडन की मलरेन झील में बनी इस होटल में व्यूअर बोट की मदद से जाते है। ऊपर से देखने पर होटल लाल रंग के एक स्वीडन हाउस जैसा लगता है। होटल नीचे पानी के अंदर है जहां सीढियों से जाने का रास्ता है। लोग ज्यादातर यहाँ डिनर के लिए आते है।

4. रीफ्वोर्ल्ड, ऑस्ट्रेलिया :

ब्रिटिश आर्किटेक्चर फर्म रिचर्ड ह्यवेल एवंस द्वारा बनाया गया है। ये होटल ऑस्ट्रेलिया के राजसी ग्रेट बेरियर के पास एक अद्वितीय और अस्थाई होटल है। होटल में 8 अंडरवाटर सुइट्स, ग्लास वॉल्ड बाथरूम्स, हेलीपेड जैसी सुविधाएं भी है। इस होटल में रात बिताने का अनूठा आंनद है।