July 9, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

अमेरिकी इतिहास का ‘सबसे खतरनाक’ कातिल जिसने कबूला 93 महिलाओं की हत्या का जुर्म !

अमेरिकी इतिहास का 'सबसे खतरनाक' कातिल जिसने कबूला 93 महिलाओं की हत्या का जुर्म !

हर अपराधी को कभी ना कभी अपने अपराध की सजा मिलती ही है लेकिन कुछ अपराधी ऐसे होते हैं जो अपने अपराधों के चलते अलग पहचान बना लेते हैं। ऐसा ही एक अपराधी हैं सैमुअल लिटिल जो कि अमेरिकी इतिहास का ‘सबसे खतरनाक’ कातिल माना जाता हैं। हाल ही में सैमुअल लिटिल की 80 साल की उम्र में कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में मौत हो गई। वो तीन महिलाओं की हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा भुगत रहे थे। अपनी मौत से पहले तक उन्होंने 1970 से 2005 के बीच 93 महिलाओं की हत्या करने की बात कबूली थी।

अधिकारियों के मुताबिक, सैमुअल लिटिल कमजोर लोगों को निशाना बनाता था, जिनमें से कई सेक्स वर्कर या ड्रग यूजर थे। सैमुअल लिटिल एक प्रतिस्पर्धी मुक्केबाज रह चुके थे। वो पीड़ितों को पहले घूंसे मार-मारकर बेजान कर देता था और फिर उनका गला दबा देता था।

पीड़ित के शरीर पर कोई चाकू या गोली जैसा घाव नहीं होता था तो ये पता लगाना मुश्किल होता था कि उनकी हत्या हुई है। कई मामलों में तो समझ लिया गया कि पीड़ित की मौत नशे के ओवरडोज या दुर्घटना के कारण हुई होगी।

उन मामलों की कभी जांच भी नहीं की गई। एजेंसी के मुताबिक, कुछ पीड़ितों का शव कभी नहीं मिला। पिछले साल एफबीआई ने कहा कि उसके विश्लेषकों का मानना है कि सैम्युअल के सभी कबूलनामे “विश्वसनीय” यानी सही हैं। एफबीआई ने पीड़ितों की तस्वीरें भी जारी की थी ताकि उनकी पहचान करने में मदद मिले। इन तस्वीरों को सैमुअल ने जेल में ही बनाया था।

लिटिल को 2012 में केंटकी से ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था और फिर कैलिफोर्निया लाया गया। यहां अधिकारियों ने उसका डीएनए टेस्ट किया।

सैमुअल लिटिल का पहले से ही एक व्यापक आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें अमेरिका में हथियारबंद डकैती से लेकर बलात्कार तक जैसे अपराध शामिल हैं। उसके डीएनए के मिलान से लॉस एंजिल्स काउंटी में 1987 से 1989 के बीच हुई तीन हत्याओं की गुत्थी सुलझ गई। सैमुअल ने इन हत्याओं से इनकार किया, लेकिन आखिर में उन्हें दोषी ठहराया गया और तीन अलग-अगल उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस सजा के साथ पैरोल मिलने की कोई गुंजाइश नहीं रह गई थी।