July 5, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

हथेली की रेखाओं द्वारा पता चलेगा संतान सुख, आप भी जान सकते हैं !

हथेली की रेखाओं द्वारा पता चलेगा संतान सुख, आप भी जान सकते हैं !

हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र की महत्वपूर्ण शाखा हैं जिसकी मदद से हथेली की रेखाओं को देख व्यक्ति के समय का आंकलन किया जा सकता हैं कि यह कब शुभ रहता हैं। इसी के साथ हथेली की रेखाएं जीवन के हर पहलू को दर्शाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको संतान सुख से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह हथेली देखकर पता चलता हैं कि दंपत्ति के जीवन में संतान सुख प्राप्त होगा या नहीं, अगर होगा तो कितनी संतानें होंगी। तो आइये जानते हैं कहां बनी होती हैं संतान सुख की रेखाएं और ये क्या संकेत देती हैं।

– हथेली पर सबसे छोटी उंगली के नीचे बने बुध पर्वत पर संतान रेखाएं बनी हुई होती है। यहां पर जितनी रेखाएं होती हैं उतनी संतानें व्यक्ति के जीवन में आती हैं।

– अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत उभार के साथ हो उसकी एक संतान होती है, वहीं अगर बुध पर्वत में भी अच्छा उभार बना हुआ हो व्यक्ति को एक से ज्यादा संतान होती हैं।

हथेली की रेखाओं द्वारा पता चलेगा संतान सुख, आप भी जान सकते हैं !

– अगर किसी की हथेली पर बुध पर्वत के आस पास कोई द्वीप का निशान बना हुआ होता है उसे संतान सुख प्राप्त करने में काफी परेशानी आती है।

– हथेली में बुध और शुक्र पर्वत पर जितनी साफ और स्पष्ट रेखा बनती है उतनी संख्या में पुत्र प्राप्ति की संभावना है जबकि हलकी रेखाएं बनने पर व्यक्ति को पुत्री होती है।

हथेली की रेखाओं द्वारा पता चलेगा संतान सुख, आप भी जान सकते हैं !

– हथेली में जितनी संतान रेखा अधिक उभरी और स्पष्ट होती है व्यक्ति को उतने ही संतान से अधिक स्नेह और सुख मिलता है।

– अगर किसी महिला की हथेली में मध्यमा और कनिष्ठका उंगली के नीचे क्रास का निशान बनता है तो यह संतान सुख के बारे में अच्छा संकेत नहीं माना जाता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। VisitorPlaces Team हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)