July 6, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

अपनेआप में कई रहस्य समेटे हुए हैं यह जगह, वैज्ञानिकों के लिए बनी उलझन

अपनेआप में कई रहस्य समेटे हुए हैं यह जगह, वैज्ञानिकों के लिए बनी उलझन

यह दुनिया कई रहस्यों से बनी हैं जिसकी एक परत खोली जाए तो नया रहस्य आपके सामने आ जाता हैं। दुनिया में कई जगहें ऐसी हैं जो वैज्ञानिक या शोधकर्ता के लिए उलझनों को भरमार हैं। ऐसी ही एक जगह के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो कि मेक्सिको में स्थित हैं और इसे ‘प्लेस ऑफ गॉड’ यानी ‘भगवान की जगह’ कहा जाता है। यह जगह अपनेआप में कई रहस्य समेटे हुए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

अपनेआप में कई रहस्य समेटे हुए हैं यह जगह, वैज्ञानिकों के लिए बनी उलझन

इस जगह को टियाटिहुआकन शहर के नाम से जाना जाता है। ये शहर पिरामिडों का एक खंडहर है। 14वीं सदी में इस जगह की खोज एजटेक्स साम्राज्य के लोगों ने की थी और उन्होंने ही इसका नाम टियाटिहुआकन शहर रखा था। उससे पहले इस जगह का कोई नाम नहीं था। दरअसल, एजटेक्स को लगता था कि ये शहर रहस्यमय तरीके से अपने आप ही प्रकट हो गया था। ये जगह आज भी एक रहस्य ही बनी हुई है कि इसे किसने बनाया, कब बनाया, क्यों बनाया और यहां कौन रहते थे। इस जगह के बारे में किसी भी किताब में या और भी कहीं कोई जानकारी नहीं है।

हालांकि एक अनुमान के मुताबिक, इस रहस्यमय शहर में 25 हजार लोग रहते होंगे, क्योंकि यह बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस शहर का निर्माण शहरी ग्रिड प्रणाली से हुआ है, बिल्कुल वैसा ही जैसे अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की हुआ है। इस शहर के बारे में एक और जानकारी है, जो इसे बेहद ही रहस्यमय बनाता है और वो ये है कि यहां के एक पिरामिड के अंदर कई इंसानों की हड्डियां मिली हैं। माना जाता है कि उस जगह पर इंसानों की बलि दी जाती होगी।