July 9, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

तालिबानियों ने दिनदहाड़े काबुल में बंदूक की नोक पर किया भारतीय नागरिक का अपहरण, दिल्ली में है परिवार !

तालिबानियों ने दिनदहाड़े काबुल में बंदूक की नोक पर किया भारतीय नागरिक का अपहरण, दिल्ली में है परिवार !

अफगानिस्तान पर कब्ज़ा जमा तालिबान अब अपनी सत्ता बना रहा है। तालिबान बार-बार कह रहा हैं कि वह बदले के काम नहीं करेगा, लेकिन हकीकत में वह अपनी फितरत से बाज नहीं आ रहा हैं और अफगान सरकार का साथ देने वाले लोगों को सताया जा रहा हैं। इसी बीच अफगान में हिंदू-सिख समुदाय की ओर से जानकारी मिली जिसके अनुसार काबुल में अफगान मूल के एक भारतीय नागरिक का दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया जिसका परिवार यहां दिल्ली में रहता हैं। माना जा रहा है कि वे तालिबानी ही थे। घटना के बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा गया है और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

अफगान मूल के भारतीय नागरिक बंसरी लाल अरेन्दे काबुल में कारोबार करते हैं। वह फार्मास्र्युटिकल उत्पादों के व्यवसायी हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग उनकी दुकान पर आए बंदूक की नोक पर उन्हें व उनके साथियों का अपहरण कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बसंदी लाल अरेन्दे के सभी साथी भागने में कामयाब हो गए। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।