July 9, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

लॉकडाउन में बारातियों के साथ ही ससुराल में फंसा है दूल्हा, लगाई मदद की गुहार !

लॉकडाउन में बारातियों के साथ ही ससुराल में फंसा है दूल्हा, लगाई मदद की गुहार !

लंबे समय से लॉकडाउन जारी हैं और कई लोग अपने घर से दूर दूसरी जगहों पर फंसे हैं। लॉकडाउन के दौरान शादियों पर मानो अतिक्रमण लग गया हो और इन्हें स्थगित किया गया हैं। लेकिन इस लॉकडाउन के दौरान एक अनोखा किस्सा सामने आया जिसमें एक दूल्हा अपने बारातियों के साथ बिहार में सुसुराल में ही फंस गया और 45 दिन से फंसे हुए हैं। लड़की के परिवारवालों पर भी अब इतने लोगों के देखभाल का दबाव बनता जा रहा है।

कानपुर के चौबेपुर गांव के रहने वाले इम्तियाज ने 21 मार्च को बेगुसराय के खुशबू से शादी की थी। इसके ठीक एक दिन बाद यानि कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया गया और इसके बाद लॉकडाउन लगा दिया गया, जिसके चलते 12 बारातियों सहित दूल्हा अपने घर को नहीं लौट सका।

दूल्हे की बहन आफरीन, जो फिलहाल चौबेपुर में अपने घर पर है, ने कहा, “बारात अभी तक नहीं लौटी है और हम लोग परेशान हैं। हम समझ सकते हैं कि दुल्हन के परिवार के लिए इतने लंबे समय तक इतने सारे लोगों को खाना खिलाना कितना मुश्किल हो रहा होगा।” इम्तियाज ने कहा कि उसने स्थानीय अधिकारियों के पास अपना नाम दर्ज करा लिया है और दुल्हन के साथ अब अपने घर लौटना चाह रहा है।