July 9, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

Navratri 2019: इन 5 बड़े शहरों के नाम रखे गए है मां दुर्गा के प्रसिद्द मंदिरों पर

नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा हैं और सभी भक्तगण माता के मदिरों और पांडालों में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। नवरात्रि (Navratri) के नौ दिनों में भक्तगण कई ऐसे शहरों में घूमने के लिए जाते हैं जहां मातारानी का यह पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता हो। क्या आप जानते हैं कि देश के कई बड़े शहरों के नाम माँ दुर्गा (Devi Durga) के प्रसिद्द मंदिरों के नाम पर रखे गए हैं। आइये आज हम बताते हैं आपको उन चुनिंदा शहरों के बारे में।

पटना

पुराणों के मुताबिक भगवान शिव की पत्नी सती देवी के शरीर का एक अंग पुराने पटना (Patna) स्थित एक जगह पर गिरा जहां बाद में एक शक्तिपीठ का निर्माण किया गया और उसे नाम मिला पटन देवी। इन्हीं देवी के नाम पर बिहार (Bihar) की राजधानी का नाम पड़ा पटना।

मैंगलोर

मां दुर्गा का एक और शक्ति रूप है मंगलादेवी जिनका मंदिर कर्नाटक के शहर मैंगलोर (Mangalore) के बोलारा में स्थित है। कहते हैं इस प्रसिद्ध मंगलादेवी मंदिर के नाम पर ही शहर का नाम मैंगलोर पड़ा।

चंडीगढ़

चंडीगढ़ शहर की शुरुआत जहां से होती है वहां मां चंडी देवी का प्रसिद्ध मंदिर है। इस खूबसूरत शहर का नाम इसी देवी मां के नाम पर चंडीगढ़ (Chandigarh) रखा गया है। वैसे तो इस मंदिर में सालोंभर बड़ी संख्या में मां के भक्त पूजा अर्चना के लिए आते हैं। लेकिन शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि के मौके पर तो यहां श्रद्धालुओं का तांता लग रहता है।

मुंबई

मुंबई (Mumbai) के जावेरी बाजार स्थित मुंबा देवी का मंदिर है जहां 500 साल से भी ज्यादा पुराना महा-अंबा देवी का मंदिर है। मंदिर का नाम महा-अंबी देवी मंदिर ही है जो समय के साथ अपभ्रंश होते हुए मुंबा देवी हो गया और इसी माता के नाम पर शहर का नाम मुंबई पड़ा।

त्रिपुरा

त्रिपुरा (Tripura) की राजधानी अगरतला से करीब 55 किलोमीटर दूर पहाड़ियों पर स्थित है मां त्रिपुरा सिंदुरी का प्रसिद्ध मंदिर और इसी मंदिर और मां दुर्गा के इस रूप के नाम पर राज्य का नाम पड़ा त्रिपुरा।