July 9, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

पाकिस्तान की ये 5 जगहें पर्यटन के लिए मशहूर, देखने को मिलते है खूबसूरत नजारे

हिन्दुस्तान की वादियों में घूमने का मजा ही कुछ ओर होता हैं और इसके लिए देश की कई जगहों को पसंद किया जाता हैं। इसी तरह हमारे पडोसी देश पाकिस्तान में भी कई ऐसी जगह हैं जो पर्यटन के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं और खूबसूरत नजारों को दिखाती हैं। हांलाकि अभी भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में उतार-चढ़ाव चल रहे हैं, तो जब भी आपको मौका मिले पाकिस्तान की इन जगहों की सैर जरूर करें।

कलश घाटी

पाकिस्तान की कलश घाटी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। कलश घाटी की शांति और कुदरत से बातें करती आबो-हवा लोगों को कुछ देर के लिए पूरी तरह खुद में समा लेती है। इस जगह आपको बहुत से टूरिस्ट गाइड मिल जाएंगे, जो आपको इस जगह के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।

झेलम घाटी

झेलम घाटी में फैले चैरी, सेब और अखरोट की खेती यहां की वादियों के लोग दिवाने हैं। इस्लामाबाद से करीब 118 किलोमीटर की दूरी। घाटी की लुभावनी झेलम नदी भारत और पाकिस्तान दोनों की आवाम की आंखों में रौनक पहुंचाती है।

काघन घाटी

पाकिस्तानियों के अलावा विदेशी पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह है काघन घाटी। मानसेहरा जिले की खूबसूरत वादी काघन में नदी, झरने, पहाड़ और हरियाली सब आपको एक साथ देखने को मिल जाएंगे।

नीलम वैली

पानी की कलकलाहट और दूर तक फैली हरियाली से भरी वादियों से भरा यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए दूर-दूर तक मशहूर है। नीलम वैली की खूबसूरत जगहों में कारेन, रट्टी गली, नूरी टॉप, शारदा फोर्ट आदि शामिल हैं। इस वैली की शेप धनुष की तरह है। नीलम वैली में देवी सरस्वती का ऐतिहासिक मंदिर शारदापीठ भी स्थित है। माता के भक्त जिसे देखने दूर-दूर से आते हैं।

हुन्जा वैली

हजारों फीट ऊंचे पहाड़ और नीचे बहती हुन्जा नदी, इस वादी की रंगत को देखने के लिए पर्यटको का जमावड़ा यहां लगा ही रहता है। यहां की हर पहाड़ी 19 हजार फीट से ज्यादा ऊंची है। हाई एजुकेशन रेट के लिहाज से हुन्जा घाटी पाकिस्तान में पहले नंबर पर है। यहां लोग फोटोग्राफी का भरपूर आनंद लेते हैं।