July 3, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

कभी ना करें दूसरों की इन 6 चीजों का इस्तेमाल, लाती हैं अपने साथ बुरा समय !

कभी ना करें दूसरों की इन 6 चीजों का इस्तेमाल, लाती हैं अपने साथ बुरा समय !

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोगों को आदत होती हैं कि वे जुगाड़ कर दूसरों चीजों को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं ताकि उन्हें इसपर खर्चा ना करना पड़े या इसके अलावा भी अन्य कारण हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका यह जुगाड़ आपके लिए कितनी बड़ी समस्या ला सकता हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार दूसरों की कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो अपने साथ मुसीबत और बदकिस्मती लेकर आती हैं। आज हम आपको दूसरों की उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके उपयोग से बचना चाहिए। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

चप्पल

अक्सर किसी की पहनी हुई चप्पल या जूते भी हम पहन लेते हैं यह आदत आपको घोर दरिद्रता का शिकार बना सकती है। वास्तव में शनि का स्थान पैरों में होता है। शरीर के सारे संघर्ष पैर के ही हिस्से में आते हैं। अगर आप किसी और की चप्पल पहनते हैं तो उसके संघर्ष अपने ऊपर ले लेते हैं।

कंघा

यह बात सेहत के लिहाज से तो कही ही जाती है लेकिन किस्मत की दृष्टि से भी कंघे का इस्तेमाल गलत है। ना सिर्फ कंघे बल्कि जो भी सामग्री सिर से संबंधित है वह शेयर नहीं करना चाहिए। इससे आपके नसीब पर विपरीत असर पड़ सकता है।

घड़ी

कभी किसी दूसरे व्‍यक्ति की घड़ी को आपको नहीं पहनना चाहिए। चूंकि घड़ी को व्‍यक्ति के जीवन के समय से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए माना जाता है कि दूसरे की पहनी घड़ी को पहनने से उसका बुरा समय आपके साथ शुरू हो सकता है।

अंगूठी

बात सिर्फ रत्नों वाली अंगूठी की ही नहीं है किसी भी धातु की अंगूठी अगर आप दूसरों से अदल-बदल कर पहनते हैं तो अपने लिए मुश्किलों को खड़ा कर रहे हैं। अंगुलियों के अंगूठी वाले स्थान से हमारे जीवन और सेहत का मामला जुड़ा है इसलिए सतर्क रहें। ऐसा कतई न करें।

कपड़े

किसी के पहने हुए कपड़े पहनने से दुर्भाग्य आता है। इसलिए किसी के पहने कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। इससे उनकी नकारात्मक ऊर्जा भी आती है। सेहत के लिहाज से भी यह अनुचित है क्योंकि इससे कीटाणु प्रवेश कर सकते हैं। त्वचा का संक्रमण हो सकता है।

पेन

किसी की कलम या पेंसिल लें तो उसे वापस लौटाएं। ऐसा नहीं करते हैं तो आर्थिक और करियर के क्षेत्र में भारी हानि हो सकती है।