July 6, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

नए सम्बन्ध जुड़ने पर क्या बात करें अपने लीएफपार्टनर से ? जाने कुछ टिप्स

नए सम्बन्ध जुड़ने पर क्या बात करें अपने लीएफपार्टनर से ? जाने कुछ टिप्स

अगर आपका नया रिलेशनशिप है और आप ये सोच रहे हैं कि गर्लफ्रेंड से किस प्रकार बात की जाए तो यहां दिए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं।

जब लड़का और लड़की पहली बार किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो उन्हें नहीं समझ में आता कि उन्हें किस तरह की बात करनी चाहिए। उनके मन में एक उलझन चलती है कहीं किसी बात से सामने वाले का दिल ना दुखे और उनके इस नए संबंध में किसी प्रकार की ठेस न लग जाए। ऐसे में शुरुआत में लोग बेहद सोच समझ कर बात करते है। खासकर फोन पर जब हम अपने साथी से बात कर रहे होते हैं तो उसे केवल हमारी आवाज सुनाई देती है वो हमारे एक्सप्रेशन नहीं देख पाता हैं। ऐसे में थोड़ा स संभाल के बात करने की जरूरत होती है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो फोन पर हर बात के बाद बोलते हैं ‘और बताओ’। लड़कियां इस शब्द से बोर हो जाती है और जल्दी फोन काट देती है। अगर आपके पास भी अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने के लिए टॉपिक्स नहीं है तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहे हैं तो आपको किस प्रकार की बातें करनी चाहिए।

1 – गर्लफ्रेंड के साथ वीकेंड प्लान के बारे में करें बात

किसी लड़की से बात बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले उससे यह जानें कि वीकेंड पर उसका कहां जाने का मन है। अगर आपके साथ वो कंफर्टेबल है तो आप उसके साथ एक शॉर्ट ट्रिक भी प्लान कर सकते हैं। ऐसे में न केवल आपस की पसंद को जान पाएंगे बल्कि आपका संबंध भी मजबूत होगा।

2 – अपने पूरे दिन के बारे में बताएं

आप अपनी गर्लफ्रेंड को बताएं कि आपने पूरे दिन में क्या-क्या किया। साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड से भी उसके बारे में पूछने कि उसका दिन कैसा गया। ऐसा करने से भी संबंध मजबूत होंगे। साथ ही आप आप एक दूसरे के साथ ज्यादा बात कर पाएंगें।

3 – परेशानी के बारे में पूछें

फोन पर आप अपनी गर्लफ्रेंड से किसी समस्या को साझा कर सकते हैं या उनसे उस समस्या का हल मांग सकते हैं। इससे अलग आप उनसे भी उनकी समस्या या किसी परेशानी के बारे में पूछ सकते हैं और आप चाहें तो उन्हें संबंधित सजेशन भी दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके बीच में रिलेशनशिप मजबूत होगा और आप अपने दिल की बात खुलकर कह पाएंगें।

4 – ऑफिस के बारे में बताएं

गर्लफ्रेंड से आगे बात बढ़ाने के लिए आप ऑफिस की गॉसिप के बारे में भी बता सकते हैं। ऐसा करने से आपकी गर्लफ्रेंड को भी इंट्रेस्ट आएगा। अगर वो भी वर्किंग है तो वो भी आपको अपने ऑफिस के बारे में बता सकती है। ऐसा करने से बॉन्डिंग अच्छी होती है साथ ही वह आपके आसपास के माहौल को भी समझ पाएगी।

5 – भविष्य के बारे में बात करें

आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फ्यूचर प्लान के बारे में भी बात कर सकते हैं। यह टॉपिक महत्वपर्ण टॉपिक्स में से एक है। उन्हें बताएं कि आप अपने रिश्ते को किस दिशा में देखते हैं और आप अपने इस रिश्ते को लेकर कितना गंभीर हैं। ऐसा करने से भी आप दोनों अपने बीच बॉन्डिंग को मजबूत कर पाएंगे।

6 – गर्लफ्रेंड की तारीफ करें

हमेशा गंभीर टॉपिक निकालने की जरूरत नहीं है। सामने वाले को स्पेशल फील करवाना जरूरी है। कभी-कभी आप गर्लफ्रेंड की तारीफ करके परिस्थिति को लाइट भी कर सकते हैं। तारीफ करने से सामने वाला खुद को बेहद स्पेशल महसूस करता है और इससे संबंध भी मजबूत होते हैं। ऐसे में आप उनकी डीपी की तारीफ या उनकी आवाज की तारीफ कर सकते हैं।