July 9, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

दुनियाभर से आते है पर्यटक, इस उल्टे घर को देखने !

दुनियाभर से आते है पर्यटक, इस उल्टे घर को देखने !

क्या आपने कभी घर में उल्टा लटककर देखा हैं कि कैसा अहसास होता हैं। कई लोग व्यायाम के लिए उल्टा लटकते हैं लेकिन वे एक नियत समय के लिए ही उल्टा लटक पाते हैं। लेकिन अब जरा सोचिए कि आपका पूरा घर ही उल्टा हो जाए तो। सुनने में हैरानी होती हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही घर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने अनोखे आर्किटेक्ट की वजह से दुनियाभर के पर्यटक के आकर्षक का केंद्र बना हुआ हैं। इस घर की छत नीचे बनी हुई है और घर का आधार ऊपर हवा में बनाया गया है। यह घर दक्षिण अफ्रीका में बना है।

जोहान्सबर्ग के उत्तर में करीबन 75 किलोमीटर की दूरी पर हर्टबीस्टपोर्ट के पास स्थित यह घर बाहर और अंदर की और से उलटा है। मेहमान कमरों में अपनी तस्वीरें लेते हैं, जिनमें छत से लटके सोफे और कुर्सियां लगी हुई हैं। गुरुत्वाकर्षण को धता बताने के लिए उपकरणों के साथ रसोईघर को भी उल्टा बनाया गया है।

वहीं, घर सोमवार से शनिवार तक देखने के लिए खुला रहता है। इस अद्वितीय वास्तुकला का अनुभव करने में रुचि रखने वाले लोग सोमवार से गुरुवार तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक यहां आ सकते हैं, शुक्रवार और शनिवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। वयस्कों के लिए टिकटों की कीमत 90 दक्षिण अफ्रीकी रैंड है, जो लगभग 415 रुपए और बच्चों के लिए 60 दक्षिण अफ्रीकी रैंड जो 277 भारतीय रुपए रखी गई है।

इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए यहां मुफ्त में प्रवेश की अनुमति है। इस घर के लिए बनाए गए आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर 3,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और घर को देखकर आने वाले संतुष्ट आगंतुकों ने कई कमेंट्स किए हैं। पोस्ट में से एक पर एक यूजर ने कमेंट किया- ‘इतनी भयानक जगह’। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा- भविष्य में जल्दी वहां जाने की योजना है। इस घर ने लोगों को काफी हैरत में डाल दिया है।