July 5, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

ये है दुनिया का सबसे अनोखा बबल होटल !

आपने कभी पानी में बुलबुला बनते देखा होगा। बुलबुला परदर्शी होता हैं और इसकी सुन्दरता के कई रूपहले स्वरूप भी आपको नजर आएंगे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक बुलबुले की तरह होटल भी बनाया जा सकता है। आपको आश्चर्य जरूर होगा कि एक बुलबुले का स्वरूप भी निर्माण की दुनिया में धमाकेदार एंट्री कर सकता है, वह भी एक होटल के रूप में।

छोटा है, पर हर सुविधा है यहां

आप सोच रहे होंगे भला बुलबुले का निर्माण की दुनिया से क्या ताल्लुकात। यह बबल होटल फ्रांस ओवेरग्ने के क्षेत्र में मार्स एइल्ले फ्रांस में स्थित है। फ्रांस में यह स्थान अरत्तप रेवेस के नाम से फेमस है। इस अनोखे होटल का डिजाइन पैरी स्टीफन डुमास ने तैयार किया है। यह बबल होटल आकार भले छोटा हो लेकिन सभी आरामदायक सुविधाओं से लैस है। इस होटल में रूम भी बुलबुले के आकार में बने हैं। कुछ रूम पूर्ण पारदर्शी हैं तो कुछ रूम अपारदर्शी के रूप में भी है।

एक रात के लिए देने होंगे 8 हजार रुपए

की गोद में स्थित इस नयानाभिराम होटल के रूम करीब 13 फीट के व्यास के आकार में है।रूम की हाइट 10 फीट है और एयरलोक है। यहां पर एक रात गुजारने के लिए आपको 109 (8हजार रूपए) यूरो से ज्यादा खर्च करने होंगे। यहां के पारदर्शी रूप में ऊपर नीला आसमान और सितारों की दुनिया के मध्य आप हमजोली बन सकते हैं। होटल के बबल रूप में मच्छरों और कीट-पतंगों से बचने के लिए बेहतर वेटीलेशन और फिल्टर सिस्टम लगाए गए हैं।