July 3, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

UP Election 2022: यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुलायम सिंह यादव से की मुलाकात, जानिए सियासी मायने !

UP Election 2022: यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुलायम सिंह यादव से की मुलाकात, जानिए सियासी मायने !

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी गतिविधियां बढ़ गयीं हैं। प्रदेश में हर दिन नए समीकरण बनते बिगड़ते दिख रहे हैं। इस बीच सोमवार शाम भाजपा (BJP) UP के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

हालांकि, स्वतंत्र ​देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि मुलायम सिंह ‘नेताजी’ (Mulayam Singh Yadav) से उनके आवास पर भेंट कर कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। बता दें कि, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

गुरूग्राम के मेदांत अस्पताल में भी उन्हें भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें देखने उनके बेटे अखिलेश यादव भी गए थे। ठीक होने के बाद मुलायम सिंह हाल में ही ख़त्म हुए संसद के मानसून सत्र में भी शामिल हुए थे।

बता दें कि, भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर सपा संरक्षक मुलायम ​और अखिलेश यादव अंतिम दर्शन करने नहीं पहुंचे थे। इसको लेकर कई नेताओं ने अखिलेश और मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) को घेरा था। वहीं, अब स्वतंत्र देव सिंह और मुलायम सिंह यादव के बीच हुई मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।