July 5, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

UP News: प्रयागराज की गलियों में विचरण कर रहे मगरमच्छ को पकड़ने में लोगों के छूटे पसीने, खा गया कई सुअर !

UP News: प्रयागराज की गलियों में विचरण कर रहे मगरमच्छ को पकड़ने में लोगों के छूटे पसीने, खा गया कई सुअर !

UP News: एक और घटना प्रयागराज मे देखने को मिली जहां पर आदमखोर मगरमच्छ गलियों मे घूम रहा है। और कई सूअर को भी खा चुका है। पहाड़ों पर जमकार बारिश हो रही है। जिसके फलस्वरूप गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। नदी अपने पूरे उफान पर है। गंगा नदी के किनारे बसे तराई के इलाके डूब चुके हैं। शहरों की गलियों में गंगा का पानी बह रहा है और इसी पानी में गंगा नदी में रहने वाले जीव-जंतु भी गलियों में आ रहे हैं। गलियों में खतरनाक आदमखोर जानवर बेखौफ होकर घूम रहे हैं।

ऐसा ही कुछ हुआ प्रयागराज में। जहां शनिवार सुबह गंगा से सटे सलोरी इलाके में मगरमच्छ सड़क पर आ गया। 10-12 फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर लोग डरकर छतों पर चढ़ गए। इलाके में सभी ने अपने दरवाजे बंद कर लिए। तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम आई तो मगरमच्छ को पकड़ने में उनके पसीने छूट गए। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर वापस गंगा में छोड़ा गया।

गलियों में घूम रहे खतरनाक जीव-जंतु

प्रयागराज में बाढ़ के पानी के साथ-साथ विषैले और खतरनाक जीव-जंतुओं से भी खतरा बढ़ गया है। गलियों में खतरनाक आदमखोर जानवर बेखौफ होकर घूम रहे हैं। गलियों में पानी भर गया तो लोग घर छोड़कर कहीं और चले गए हैं, जो लोग हैं भी वह छतों पर रह रहे हैं। जीव जंतु लोगों के दरवाजे से होकर इधर उधर टहलते देख रहे हैं।

प्रयागराज की सबसे सबसे घनी आबादी वाले इलाके सलोरी और शुक्ला मार्केट में भयावह मगरमच्छ दिखा तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लोग उससे कई मीटर दूर और छत से वीडियो बना रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है, पूरी गली में पानी भरा हुआ है। गली में पानी में 10-12 फीट का मगरमच्छ धीरे-धीरे तैर रहा था। लोग छत से वीडियो बना रहे थे। जिसके घर के सामने से मगरमच्छ गुजरता उनकी रूह कांप उठती। मगरमच्छ इस गली से उस गली तक चलता रहा।

मगरमच्छ ने खा लिए कई सूअर

लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। करीब 5 घंटे के कठिन प्रयास के बाद वनकर्मी मोहल्लेवासियों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ने में सफल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मगरमच्छ इतना विशालकाय और खतरनाक था कि वह गलियों में घूम रहे कई सुअर को खा गया। वनकर्मी उसे बांधकर कहीं दूर छोड़ने के लिए ले गए तो लोगों ने राहत की सांस ली।

वाराणसी में भी है बाढ़ से बुरा हाल

देश की आध्यात्मिक राजधानी कही जाने वाली वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी का जलस्तर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शहर के हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाटों के पानी में डूब जाने से शवों का दाह संस्कार आस-पास की गलियों में करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है और जरूरी निर्देश दिए हैं। यहां के सभी घाट और आस-पास के निचले इलाके पानी में डूब गए हैं, जिससे तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग विस्थापन को मजबूर हैं।