July 5, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

वास्तु के अनुसार लगाए घर में तुलसी, जानें नियम !

वास्तु के अनुसार लगाए घर में तुलसी, जानें नियम !

आपने देखा ही होगा कि जब भी कभी मंदिर में जाते हैं तो वहां तुलसी ग्रहण की जाती हैं और लगभग हर पूजा में तुलसी को शामिल किया जाता हैं जो इसके महत्व को दर्शाता हैं। तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ ही वास्तु में भी बड़ा महत्व रखता हैं। आपके घर में रखा तुलसी का पौधा आपके जीवन को सकरात्मक दिशा की ओर ले जाकर सफलता दिलाता हैं। वास्तु में तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

तुलसी रखने की सही दिशा

तुलसी के पौधे को ना सिर्फ लक्ष्मी माता का स्वरूप माना जाता है बल्कि यह विष्णु को भी बेहद सर्वप्रिय है। वास्तु के अनुसार, इसे उत्तर, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व में रखें। इसके अलावा तुलसी को भूलकर भी पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिशा में ना लगाएं।

महिलाएं रोजाना दें जल

रविवार को छोड़कर महिलाओं को रोज तुलसी को जल देना चाहिए। इसके घर में सुख-संपदा, शांति बनी रहती हैं और पैसों की किल्लत भी नहीं होती।

ऐसे दें जल

तुलसी को जल देने के लिए कांसे के लौटे का इस्तेमाल करें। साथ ही महिलाएं शाम के समय तुलसी के सामने दीया जरूर लगाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुलसी बेडरूम में ना लगाएं

तुलसी का पौधा बहुत पवित्र होता है इसलिए इसे बेडरूम में लगाने से बचे। इससे पति-पत्नी के बीच परेशानियां आ सकती हैं।

घर में तुलसी लगाने का उचित स्थान

इसे सनलाइट की जरूरत होती है इसलिए इसे घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इसे खुले आंगन या घर की छत पर लगाना सही होता है।