July 9, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

शादी का प्रपोजल सुनते ही पहाड़ से 650 फीट नीचे गिरी प्रेमिका, ऐसे बची जान !

शादी का प्रपोजल सुनते ही पहाड़ से 650 फीट नीचे गिरी प्रेमिका, ऐसे बची जान !

ऑस्ट्रिया से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़ा ऑस्ट्रिया के फालकार्ट पर्वत पर अपने रोमांटिक पल बिताने गया था। इसी दौरान 27 साल के प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। अभी प्रेमिका ने हां में जवाब ही दिया था कि उनका पैर फिसल गया और वह करीब 650 मीटर ऊंची चट्टान से फिसलकर नीचे गिर गई। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमिका को नीचे गिरता देख प्रेमी ने भी उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। हालांकि प्रेमी जोड़े की किस्मत अच्छी थी।

प्रेमी ऊंची चट्टान से कूदा तो जरूर लेकिन 50 फीट नीचे आने पर ही एक स्थान पर फंस गया। वहीं, 32 वर्षीय प्रेमिका की भी जान बच गई। महिला 650 फीट ऊंची चट्टान से गिरने के बाद नीचे बर्फ में गिरी, जिसके कारण उसे ज्यादा चोट नहीं आई। बर्फ में काफी देर तक महिला गिरी रही, इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सख्स की नजर महिला पर पड़ी। इसके बाद उसने इस बात की जानकारी तुरंत प्रशासन को दी। जिसके बाद महिला को हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया। दोनों को कुछ फैक्चर हुए। अब दोनों की हालत बेहतर बताई जा रही है।