September 19, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

बिना नहाए महिलाएं कभी ना करें ये 3 काम, पड़ता है बुरा प्रभाव

पहले के समय में देखा जाता था कि महिलाएं सुबह उठते ही स्नान कर लिया करती थी जो कि आज के इस ज़माने में बहुत कम दिखाई देता है जिसके कई कारण हो सकते हैं। आजकल महिलाऐं पहले अपने काम निपटाती हैं और फिर नहाने के बारे में सोचती हैं। लेकिन शास्त्रों में बताए गए अनुसार कुछ काम ऐसे होते हैं जो महिलाओं को बिना नहाए कभी नहीं करने चाहिए अन्यथा इसका उनके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं। आज हम आपको उन्हीं कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें महिलाओं को हमेशा नहाने के बाद ही करना चाहिए।

पूजा करना

वराह पुराण में बताया गया हैं कि बिना स्नान किए या भोजन करके स्नान करने व पूजन करने पर पूजा का फल नहीं मिलता है। इसके अलावा कोई भी मुंह झूठा करके और बिना आचमन किए पूजा करे या आहार करके पूजा करे तो वह पूजा स्वीकार नहीं होती है।

रसोई में जाना

शास्त्रों में बताया गया हैं कि महिलाओं को सुबह बिना नहाए रसोई में चूल्हा चोका शुरू नहीं करना चाहिए। दरअसल, भोजन अन्नपूर्णा का रूप होता है और रसोई को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में महिलाओं को बिना नहाएं किचन में प्रवेश नहीं करना ही इचित रहता हैं।

भोजन करना

शास्त्रों में बताया गया है कि बिना नहाए कभी भोजन नहीं ग्रहण करना चाहिए, खासतौर से महिलाओं को। जो महिला बिना स्नान किए भोजन करती है उनके घर में हमेशा दरिद्रता बनी रहती है।