July 9, 2024

Visitor Place of India

Tourist Places Of India, Religious Places, Astrology, Historical Places, Indian Festivals And Culture News In Hindi

एशिया के इन 5 देशों में ले सकते हैं सस्ती ट्रेवलिंग का मजा, जानें और बनाए घूमने का प्लान

घूमना-फिरना सभी को पसंद आता हैं और सभी अपने इस शौक को पूरा करने के लिए ऐसी जगहों पर घूमना पसंद करते है तो सस्ते होने के साथ ही बेहद रोचक और खूबसूरत हो। ऐसे में आज हम आपके लिए एशिया के कुछ प्रसिद्द विदेशी स्थल लेकर आए हैं जो सस्ती ट्रेवलिंग का मजा देंगे और खूबसूरत नजारों से आपका मन मोह लेंगे। तो आइये जानते हैं एशिया की इन जगहों के बारे में जो सस्ती ट्रेवलिंग का मजा देगी।

नेपाल

भारतीय पर्यटकों के लिए नेपाल (Nepal) जाने से सस्ता शायद ही किसी और देश की यात्रा हो। भारतीय पर्यटक बड़ी संख्या में नेपाल जाते हैं। नेपाल एक पहाड़ी देश होने के साथ ही प्राकृतिक नजारों से भरा हुआ देश है। यह हिमालय की तराई में बसा सुंदर, शांत और घूमने के लिहाज से बहुत सस्ता है।

श्रीलंका

श्रीलंका एक द्वीप देश है। यहां आपको बेहद खूबसूरत प्राकृतिक नजारे (Natural Scenery) देखने के लिए मिलेंगे। अगर इंडियन टूरिस्ट्स की बात करें तो भारतीय सैलानी बड़ी संख्या में श्रीलंका जाते हैं। इसका कारण ट्रैवल के साथ ही स्प्रिचुअल भी होता है। आखिर यह वही श्रीलंका (Sri Lanka) है, जिसे रामायण काल में स्वर्ण नगरी के नाम से जाना जाता था और जहां जाकर श्रीराम भगवान ने रावण का वध किया था। यह देश सस्ता होने के साथ ही टूरिज़म के हिसाब से बहुत अनुकूल है।

इंडोनेशिया

एशिया (Asia) के खूबसूरत देशों में से एक है इंडोनेशिया। यहां की प्राकृतिक और भौतिक सुंदरता देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि यह एशिया के सबसे सस्ते देशों की लिस्ट में शुमार है। बस आप यहां के शंघाई जैसे महंगे शहरों की बात छोड़ दें और अपने बजट के हिसाब से अच्छी तरह रिसर्च कर ट्रिप प्लान करें।

थाइलैंड

थाइलैंड एशिया के उन चुनिंदा देशों में से हैं, जहां कम बजट में ज्यादा मस्ती करनेवाले टूरिस्ट जाना पसंद करते हैं। लो बजट में अधिक से अधिक सैर-सपाटा और इंजॉयमेंट थाइलैंड (Thailand) की खासियत है। यहां आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत और साफ समुद्री बीच मिलेंगे। यहां की थाई मसाज पूरी दुनिया में फेमस है और नाइट पार्टीज तो यहां गजब की होती हैं।

भूटान

भूटान (Bhutan) को सिर्फ सस्ता ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे खुशहाल देश होने का गौरव भी प्राप्त है। यह देश आर्थिक रूप से जरूर कमजोर है लेकिन खुशहाली के मामले में नंबर वन है। नीला साफ आसमान, क्रिस्टल क्लीन वॉटर, फुल ऑफ लाइफ ग्रीनरी और सुंदर सांस्कृतिक विरासत। यह सब देखना हो वह भी कम बजट में भूटान जाएं।